Lte और VoLte क्या है ?
आज के समय में ज्यादातर लोग smartphone लेते time इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि जो smartphone वह ले रहे हैं क्या वह 4G VoLTE support करता है या नहीं। वहीं, कुछ smartphone 4G होते हैं, लेकिन VoLTE की जगह LTE support के साथ आते हैं। इस बात को लेकर लोग असमंजस स्थति में रहते हैं कि आखिर ये 4G LTE और 4G VoLTE में क्या फर्क है और इससे supporting smartphone के होने से या न होने से क्या फर्क पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर दोनों में क्या फर्क है और दोनों एक दूसरे से कितने अलग हैं।
पिछले साल reliance jio ने कम दाम पर 4G data और free voice calling वाली service launch कर पूरे देश में धमाल मचा दिया था। कंपनी VoLTE इस्तेमाल करते हुए लोगों को मुफ्त में 4G internet की सुविधा प्रदान कराई। तब से लेकर आजतक लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जैसे कि VoLTE क्या है, HD कॉलिंग क्या है?
इन दोनों में अंतर बताने से पहले हम आपको LTE, VoLTE और 4G के पूरे नाम के बारे में बता देते हैं। LTE (long term evolution), VoLTE (voice over long term evolution और आखिर में 4G का पूरा नाम fourth generation है।
अब बात करते हैं इन दोनो में अंतर क्या है ?
4G VoLte क्या है ?
पहली wireless telephone technology को 1G का नाम दिया गया था इसके बाद 2G और 3G technology ने दस्तक दी। इसके बाद आया 4G जिसने smartphone की परिभाषा को बदल कर रख दिया था। 4G VoLTE का जो महत्वपूर्ण काम है वह है call connectivity को सुधारना। VoLTE में users phone पर बात करते समय 3G और 2G से बेहतर network connectivity मिलती है। जो कि LTE में नहीं मिलती। VoLTE से होने वाली calling की quality celular network से होने वाली calling से बेहतर होती है। इसीलिए VoLTE से होने कि जाने वाली voice calling को HD voice calling भी कहा जाता है। इसके साथ ही VoLTE से operator को voice और डेटा के लिए अलग बैंड इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती।Reliance jio के अलावा दूसरी company सिर्फ data के लिए 4G LTE का इस्तेमाल कर रही हैं। voice calling के लिए वे अपने 3G या 2G celular network को इस्तेमाल कर रही हैं। इस हिसाब से VoLTE operation में सुविधाजनक होने के साथ सस्ती तकनीक भी है।
Lte और VoLte क्या है ?
4G Lte क्या है ?
LTE support होने के बाद phone में अधिकतम 100 से 150 megabit / second की अधिकतम data speed मिल सकती है और स्थिर होने पर 1gb / second की। इसके अलावा internet protocol या IP पर आधारित LTE network को ही VoLTE (voice over long term evolution) का नाम दिया गया है। दरअसल LTE के जरिए voice calling भी की जा सकती है। इसके लिए careers को अपने voice call network में बदलाव लाना पड़ता है। LTE से operator को voice और डेटा के लिए अलग बैंड इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है।4G network
अगर बात करें 4G network की तो यह एक fourth generation Mobile tele communication technology है। इसका काम fast internet देना है। 4G technology 3G से पांच गुना ज्यादा आच्छी है। अगर आपको अच्छे से 4G network मिल रहा है तो इसकी speed 100Mbps होती है।मैंने इस post में बताया है कि Lte और VoLte क्या है ? अगर आपको यह post अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें।



0 Comments